कठुआ। आगामी जिला विकास परिषद चुनावों में कठुआ के कुल 14 निर्वाचन क्षेत्रों में आरक्षण के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई है। इसमें पांच निर्वाचन क्षेत्र महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं और तान क्षेत्र एससी/एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
बरनोटी निर्वाचन क्षेत्र को एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा बनी को महिला (सामान्य), बसोहली को अनारक्षित, बिलावर को अनारक्षित, डिंगा अंब को महिला (सामान्य), हीरानगर को अनारक्षित, कठुआ को अनारक्षित, कीड़ियां गंडियाल को महिला (सामान्य), लोहाई मल्हार को एसटी वर्ग, महानपुर को अनारक्षित, मांडली को महिला (सामान्य), मढ़ीन को एससी वर्ग, नगरी को एससी वर्ग और नगरोटा गुजरू को अनारक्षित रखा गया है।
डीडीसी चुनावों में आपत्तियों के बाद कठुआ की चार पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्र बदले
कठुआ। जिला विकास परिषद के आगामी चुनाव कठुआ जिले में कुल सात चरणों में करवाए जाने की तैयारी है। इसको लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद आपत्तियां आमंत्रित की गईं थीं। आपत्तियों पर कार्रवाई करते हुए बरनोटी ए निर्वाचन क्षेत्र को डिंगा अंब निर्वाचन क्षेत्र बना दिया गया है और बरनोटी बी को बरनोटी निर्वाचन क्षेत्र बनाया गया है। इसके साथ ही पहले बरनोटी ए (डिंगा अंब) में शामिल फोरलेन ईस्ट पंचायत को अब बरनोटी बी (बरनोटी) निर्वाचन क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है। इसके अलावा मांडली निर्वाचन क्षेत्र में शामिल भड्डू अपर, भड्डू लोअर और ढेर पंचायत को बिलावर निर्वाचन क्षेत्र में शामिल किया गया है।
पहले चरण में जिले के बनी डुग्गन की 23 और लोहाई मल्हार डुग्गैन की बीस पंचायतों में चुनाव होंगे। इसके लिए 103 पोलिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में महानपुर के धार महानपुर, बग्गन आंशिक, बिलावर आंशिक और महानपुर की 23 और मांडली की बिलावर आंशिक, मांडली और डुगैन आंशिक की 19 पंचायतों में चुनाव होंगे। तीसरे चरण में कठुआ जिले के बसोहली और भूंड की 18 और बिलावर और बग्गन आंशिक की 12 पंचायतों में चुनाव होंगे। चौथे चरण में बरनोटी आंशिक और डिंगा अंब की बीस और महानपुर आंशिक और कीडियां गंडियाल की 19 पंचायतों में चुनाव होंगे। पांचवें चरण में मढ़ीन की 18 और नगरोटा गुजरू की 17 पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। छठे चरण में बरनोटी आंशिक की 18 और हीरानगर, मढ़ीन आंशिक की 18 पंचायतों में चुनाव होंगे। सातवें व अंतिम चरण में कठुआ और नगरी की 30 पंचायतों में चुनाव होंगे।
यह हैं जिले के 14 विकास परिषद निर्वाचन क्षेत्र
जिले के 14 विकास परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में बनी, डिंगा अंब, बरनोटी, बसोहली, बिलावर, हीरानगर, कठुआ, कीड़ियां गंडियाल, लोहाई मल्हार, महानपुर, मांडली, मढ़ीन, नगरी और नगरोटा को शामिल किया गया है।
आपत्तियों के बाद निर्वाचन क्षेत्रों में हुए बदलाव
जिला चुनाव अधिकारी ने डीडीसी चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ ही आपत्तियां भी आमंत्रित की थीं। इन आपत्तियों पर कार्रवाई करते हुए निर्वाचन क्षेत्रों में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें बरनोटी ए निर्वाचन क्षेत्र को डिंगा अंब निर्वाचन क्षेत्र और बरनोटी बी निर्वाचन क्षेत्र को बरनोटी निर्वाचन क्षेत्र बना दिया गया है। इसके साथ ही पहले बरनोटी ए (डिंगा अंब) में शामिल फोरलेन ईस्ट पंचायत को अब बरनोटी बी (बरनोटी) निर्वाचन क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है। इसके अलावा मांडली निर्वाचन क्षेत्र में शामिल भड्डू अपर, भड्डू लोअर और ढेर पंचायत को बिलावर निर्वाचन क्षेत्र में शामिल किया गया है।
इन पंचायतों से बनेंगे जिले के 14 विकास परिषद निर्वाचन क्षेत्र
बनी ब्लाक के अधीन आने वाले पंचायत हल्कों में बनी विकास परिषद निर्वाचन हल्के की असो, बनी, बरमोता, भंडार, चांदल, रौलका, फतेहपुर, गत्ती, कांथल, करडोह, लोआंग नार्थ, लोआंग साउथ, दौलका, सांधी, संदरूण, सियारा, सित्ती, बांजल, बाड़ी, चलोग, कोटी, सुरजन और सुरजन चक पंचायतों से एक प्रतिनिधि चुना जाएगा।
बरनोटी ए निर्वाचन क्षेत्र को अब डिंगा अंब निर्वाचन क्षेत्र में तब्दील किया गया है, जिसमें बोरथेन नार्थ, बोरथेन साउथ, जखोल, फोरलेन वेस्ट-ए, फोरलेन वेस्ट-बी, जुथाना, जुथाना लोअर, बौड़ा, अमाला, धमाल, डिंगा अंब-ए, डिंगा अंब बी, मंगलूर ईस्ट, मंगलूर वेस्ट, चिल्ख ईस्ट, चिल्ख वेस्ट, ढल्ली, कटली और सल्लन पंचायतों से एक नुमाइंदा चुना जाएगा।
बरनोटी-बी निर्वाचन क्षेत्र को बरनोटी निर्वाचन क्षेत्र मे तब्दील कर दिया गया है, जिसमें फोरलेन ईस्ट, जंडोर, मेरथ, नगरोटा, नन्नन, पंदराड, रख होशियारी, उत्तरी, माही चक, बुद्धि नार्थ, बुद्धि साउथ, पल्ली, बरवाल ईस्ट, बरवाल वेस्ट, निहालपुर, त्रेहड़ा, फलोट-ए, हमीरपुर, हरदों मुट्ठी, किशनपुर कंडी, छन्न अरोड़ियां पंचायतों से एक प्रतिनिधि चुना जाएगा।
बसोहली निर्वाचन क्षेत्र के अधीन बसोहली रूरल/रेहन, घगरोड़, झेंखर, समान, पलाही, पलाख, पलासी, प्रेहता, भीकड़, भूंड, डोडला, द्रम्मण, हट्ट, जिंदरैली, जानू, खड्डी, सांदर और सियालग पंचायतों आएंगी।
बिलावर निर्वाचन क्षेत्र में जिला विकास परिषद का नुमाइंदा बग्गन लोअर, बग्गन अपर, बग्गन अपर-ए, मढून, बाथरी, बिलावर रूरल, देवल, धराल्ता, किशनपुर, मूनी, पल्लन, परनाला, भड्डू अपर, भड्डू लोअर और ढेर पंचायतों से चुना जाएगा।
हीरानगर विकास परिषद निर्वाचन क्षेत्र में छन्न खत्रियां, गरा, गूड़ा मुंडेयां, जांडी, कट्टल ब्राह्मणा, कूटा, लौंडी, सतूरा, सूबे चक, भैया, मेला पथवाल, कुंथल, सपरैन, चंदवां, सेहस्वां, बन्न और बोबीया पंचायतों को शामिल किया गया है।
कठुआ निर्वाचन क्षेत्र में भेड़ बलौड, चक गदाधर, चक सरदार देसा सिंह, चक सोना नूपा, जंगलोट वेस्ट, जंगलोट ईस्ट, जंगलोट साउथ, कठेरा, खरोट, लोगेट, मेहताबपुर, रख लच्छीपुर, सहार, दिलवां, गोविंदसर-ए और गोविंदसर-बी पंचायतें शामिल रहेंगी।
कीड़ियां गंडियाल विकास परिषद निर्वाचन क्षेत्र में अठियाल्ता, अठून, बसंतपुर, दन्ना, धनोड़, डोमार, हटली, होट, जंडोर, करडोह, थीन, त्रिडवां, रसूह, सोआला, जगतपुर, माह, खनियारा, गंडियाल और कीड़ियां पंचायतें शामिल हैं।
लोहाई मल्हार निर्वाचन क्षेत्र में बदनोता, डल बजोई, किंडली, लोअर थल, मछेडी, मलाड, मल्हार, निलिऊ, अपर थल, भगोका, भुलड़ी, ढग्गर, धमान, दुल्लंगल, डुग्गन, भटौडी, गोडू फलाल, सदरोता, सदरोता ए, बांजल भटवाल को शामिल किया गया है।
महानपुर निर्वाचन क्षेत्र में धार झेंखर, धार कोहर, घोडल, नगाली, हदाट, धार महानपुर, धार डुगनू अपर, धार डुगनू लोअर, ध्यौता, होटार, चनेरा, डांबरा ईस्ट, डांबरा वेस्ट, धमलाड़, कैलड़ी, महानपुर, महानपुर-बी, महानपुर अपर, माडा पट्टी, नौशहरा, पलैल, सवार और पूंडा पंचायतें शामिल हैं।
मांडली निर्वाचन क्षेत्र में धर्मकोट, माल्ती, डुंगाडा अपर, डुंगाडा लोअर, दुरूंग, बरोटा, गूडा कल्याल बी, गूडा कल्याल ईस्ट, गूडा कल्याल वेस्ट, मांडली, रामपुर, ठंठू, धनू परोल, कोहग, लाहड़ी और नजोत शामिल हैं।
मढ़ीन विकास परिषद निर्वाचन क्षेत्र में लदवाल, मढ़ीन, हरिपुर, देवो चक, पानसर, चडवाल, चक गोपाला, चकभगवाना, चक छब्बा, चकदेसा, चक हरिया, चंगी, छन्न लाल दीन, चक नथल, खानपुर, मुकंदपुर, गैर, कोडपुन्नू पंचायतों को शामिल किया गया है।
जिले की 13वीं विकास परिषद निर्वाचन क्षेत्र नगरोटा में लाखड़ी, सियालना, अमुआला, धार जसधर, डेरली, गल्लक, काह, कंधारनू, कछीड, मकवाल, रजवाल्ता, रामकोट, सलोर, अगलीधार, थडा कल्वाल ए, थडा कल्वाल बी और उच्चापिंड शामिल हैं।
नगरी विकास परिषद निर्वाचन क्षेत्र में ऐरवां, भजवाल नरोलियां, फलोट बी, गूंद, जखबड़, जराई, खोख्याल, मीरपुर राम, मुट्ठी जागीर, पडियारी, पंडोरी, तरफ बाला, बडाला और चनग्रां पंचायतें शामिल हैं।