फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशन में कटौती के प्रस्ताव का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्ति के बाद सरकार द्वारा दी जाने पेंशन में कटौती के प्रस्ताव का पूर्व सैनिकों ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इसे हतोत्साहित करने वाला फैसला करार देते हुए सरकार से इस पर विचार करने की बात कही है। पूर्व सैनिक कैप्टन जाट राम शर्मा, रतन वर्मा, अशोक कुमार का कहना है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत के निर्देश पर डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स द्वारा तैयार किया गया प्रस्ताव सैनिकों के हित में नहीं है। इससे जवानों के अलावा युवाओं में भी भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश सेवा का जज्बा कम होगा।
विज्ञापन

अगर नए प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो उससे वह लोग प्रभावित होंगे। सबसे ज्यादा वह लोग प्रभावित होंगे जो 35 से 40 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होकर घर वापस आ चुके हैं। क्योंकि अभी सरकार द्वारा मिलने वाली पेंशन से ही उनके घरों का गुजारा चलता है। अगर पेंशन में कटौती होती है तो ऐसे जवान अपने परिवारों का कैसे भरण-पोषण करेंगे। लिहाजा सरकार को ऐसे भी किसी प्रस्ताव को मंजूरी देने से पहले जवानों के हित को देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें