फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ जिले में आतंकियों की मौजूदगी के फिर मिले सुबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कठुआ जिले के पहाड़ों में आतंकी लगातार सुरक्षाबलों से भागते और छिपते फिर रहे हैं। सुरक्षाबलों को आतंकियों की इस बार मढून इलाके में मौजूदगी के सुबूत मिले हैं।
विज्ञापन

ऐसा अंदेशा है कि आतंकियों का दल इसी इलाके में छिपा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना के एक गश्ती दल को दोपहर एक बजे के गलभग बनी के मंधार टॉप और मढून के इलाके में कुछ सामान मिला है।
गश्त टीम ने पेट्रोलिंग टीम को जंगल में ताजा पका हुआ भोजन जिसमें चिकन, सूखे मेवे और चपातियाें के अलावा सिगरेट, दर्द निवारक दवाएं, पट्टियां और इंजेक्शन भी बरामद किए हैं। इसके अलावा, मौके से एक आयत का पेज भी बरामद किया गया है।
सुरक्षाबलों को अंदेशा है कि हाल ही में कोई व्यक्ति या समूह उस स्थान पर मौजूद रहा होगा। सेना ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

घने जंगल के बीच आतंकियों की मौजूदगी को लेकर पहले भी आशंका जताई जाती रही है। इसी साल मार्च महीने की पांच तारीख को शादी समारोह में जा रहे तीन बाराती इस इलाके में लापता हो गए थे जिसके बाद उनका शव इच्छू में बहते झरने से बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें