बहुजन समाज पार्टी द्वारा शहीद भगत सिंह पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के जम्मू कश्मीर राज्य के समन्वयक एमएल तोमर मुख्य अतिथि थे।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने देश को ऐसा कानून दिया, जो देश को अनेकता में भी एकता का प्रतीक बना गया। इसने हर नागरिक को बराबरी से जीने का अधिकार दिया।
सोमराज मजोत्रा ने कहा कि बाबा साहब ने देश में लोकतंत्र की स्थापना की। वहीं, अभाविप ने भी शहीदी चौक पर बाबा साहब का निर्वाण दिवस मनाया।
हीरानगर के विधायक कुलदीप राज ने भी बाबा भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के द्वारा बनाए गए संविधान के कारण ही आज हम स्वतंत्रता से सांस ले पा रहे हैं। इस मौके पर मुकेश पाधा, अरुण शर्मा, सुनील सिंह, दीपक जसरोटिया, बलकार सिंह आदि मौजूद रहे।