फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गणित सिखाने के लिए स्थानीय संसाधनों का करें उपयोग

Thu, 26 Jun 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शिक्षकों के प्र​शिक्षण सत्र के दौरान उन्हें  जानकारियों से लैस करते रिसोर्स पर्सन। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बसोहली की ओर गणित शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय शैक्षणिक प्रशिक्षण का दूसरा दिन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बसोहली की ओर गणित शिक्षकों के लिए तीन दिवसीय शैक्षणिक प्रशिक्षण दूसरे दिन में प्रवेश कर चुका है। बुधवार को डाइट बसोहली के सभागार में जारी प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने उत्साह और सक्रिय भागीदारी दिखाई है। जिसमें छह शिक्षा जोन के 50 से अधिक गणित शिक्षकों ने भाग ले रहे है।
विज्ञापन


दूसरे दिन का प्रशिक्षण पहले दिन के सत्रों के पुनरावलोकन से हुई। जिसका जिसका संचालन एचओडी डाइट सुदर्शन कुमार और व्याख्याता जगबीर सिंह ने प्रभावी ढंग से किया। इसके बाद संसाधन व्यक्ति हरदेव कुमार और पंकज शर्मा ने अपने दो-दो सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इसमें संसाधन व्यक्तियों ने अवधारणाओं में वास्तविक जीवन की स्थितियों का एकीकरण, गतिविधि-आधारित शिक्षण रणनीतियां, प्रभावी गणित शिक्षण के लिए स्थानीय संसाधनों का उपयोग और गणितीय सोच और समस्या-समाधान कौशल को बढ़ाने वाले कार्यों को डिजाइन करना पर जोर दिया गया। इसके अलावा प्रतिभागियों ने सहयोगात्मक समूह कार्यों, व्यावहारिक गतिविधियों और चिंतनशील अभ्यासों में भाग लिया। इसके बाद चर्चा कर पद्धतियों के व्यावहारिक कार्यान्वयन पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण कार्यवाही का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता दलीप कुमार की ओर से किया गया। जिसमें संतुष्टा डोगरा सह-समन्वयक की भूमिका निभाई। डाइट बसोहली से शिक्षक विशाल आनंद ने विभिन्न सत्रों में तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें