मेला मोड़ में अमरनाथ यात्रियों के लिए शुरू हुए लंगर में भोजन ग्रहण करते बच्चे। - संवाद
- फोटो : kathua
एसडीएम फुलेल सिंह ने किया लंगर का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। हाईवे पर मेला मोड़ के नजदीक स्थित जय मां वैष्णो मंदिर में श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर शुरू हो गया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी लंगर में यात्रियों के लिए हर व्यवस्था की गई है। लंगर का उद्घाटन एसडीएम फुलेल सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता भी मौजूद रहे।
लंगर के संचालक का महंत इंद्र दास त्यागी ने बताया कि माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए यह लंगर पूरे साल चलता है। लेकिन श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान यहां विशेष लंगर का आयोजन किया जाता है, जिसमें यात्रियों के खान-पान से लेकर उनके आराम तक की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से उन्हें पूरा सहयोग दिया जाता है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूर्व एमएलसी ने कहा कि हाईवे किनारे ये लंगर होने के कारण कई यात्रियों को इसकी सहूलियत मिलती है। यह लंगर काफी पुराना है और यहां यात्रियों की सेवा करने वाले लंगर समिति के सदस्यों की जितनी सराहना की जाए कम है। एसडीएम लंगर के संचालकों को प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।