फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
शहर के वार्ड 12 में अतिक्रमण को हटाती नगर परिषद की टीम। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। वार्ड-12 स्थित नहर के साथ लगती सड़क पर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा की अगुवाई में मौके पर पहुंची परिषद की टीम ने वहां अस्थायी रूप से किए गए निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। हालांकि इस दौरान स्थानीय लोगों ने परिषद की कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन उनकी एक न चली।
विज्ञापन

कार्रवाई के संबंध में नगर परिषद के प्रधान नरेश शर्मा ने कहा कि उनके पास इस बात की लगातार शिकायतें आ रही थीं कि नहर के साथ लगती भूमि पर एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा पहले अपने मवेशियों को बांधने का काम शुरू किया गया। बाद में धीरे-धीरे वहां पर अस्थायी निर्माण किया जा रहा है। सिंचाई विभाग की भूमि पर होने वाले इस अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित विभाग को ही कार्रवाई करनी थी। इसके कारण पहले तो उन्होंने इस संबंध में कोई पहल नहीं की थी, लेकिन शहर के अंदर होने वाले अतिक्रमण से इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को आ रही परेशानी को देखते हुए उन्हें कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने आसपास रहने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि शहर के अंदर किसी भी तरह के ऐसे अतिक्रमण को नगर परिषद तत्काल प्रभाव से हटाएगी। इससे आम शहरी को किसी तरह की परेशानी हो रही है। चाहे वह अतिक्रमण किसी भी विभाग की भूमि पर किया जा रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें