फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियाला चक में एनएचएआई ने 30 निर्माण गिराए

विज्ञापन
दियाला चक में हटाए गया हाईवे किनारे से अतिक्रमण । - संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण हटाने की मुहिम के तहत मंगलवार को दियाला चक में हाईवे किनारे कार्रवाई की गई। इस दौरान हाईवे की जमीन पर बनाई गई सीढ़ियां, पानी की टंकियां और टीन शेड तोड़े दिए गए। कुछ ढाबों के बाहर लगे तंदूर भी तोड़ दिए।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की टीम ने सुबह 10 बजे मौके पर पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी। चार घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान हाईवे की हद में आने वाले 30 कच्चे और पक्के निर्माण तोड़े गए। कुछ लोगों ने यहां पानी की बड़ी-बड़ी टंकियां बना रखी थीं। उन्हें तोड़कर उनमें मलबा भर दिया।
एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को यहीं पर हाईवे की दूसरी तरफ अतिक्रमण हटाने का काम किया जाएगा। उसके बाद चड़वाल में यह कार्रवाई शुरू होगी। बेहतर होगा कि लोग कार्रवाई से पहले खुद ही अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें