हीरानगर। डिग्री कॉलेज मढ़ीन के शारीरिक शिक्षा विभाग एवं आईक्यूएसी द्वारा आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला के चौथे दिन तनाव, चिंता एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन विषय पर एक प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
प्रिंसिपल डॉ अनुपमा गुप्ता की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में गांधी नगर महिला कॉलेज की मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. रचना देवी विशेष तौर पर मौजूद रहीं। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव तथा दैनिक जीवन की चुनौतियों से निपटने के व्यावहारिक तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने समय प्रबंधन, संतुलित जीवनशैली, माइंडफुलनेस, कॉग्निटिव रिस्ट्रक्चरिंग तथा आवश्यकता पड़ने पर पेशेवर सहायता लेने जैसे महत्वपूर्ण उपायों पर जोर दिया। साथ ही प्रतिभागियों को तनाव कम करने वाले सरल रिलैक्सेशन व्यायाम भी करवाए गए।
इस मौके पर डॉ. शालू रानी, प्रो. मनु सैनी, डॉ. मुनीषा देवी, डॉ. बलबिंदर सिंह, प्रो. अनूप शर्मा, प्रो. संदीप चौधरी, डॉ. अरुण देव सिंह, प्रो. सोनिया, प्रो. चरण सिंह आदि उपस्थित रहे।