फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चिंगारी से ट्रक राख, चालक की मौत

Sat, 08 Nov 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ/बिलावर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुआला पंचायत के किल्थर गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब पराली से भरा एक ट्रक बिजली के तारों के संपर्क में आने से जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


इस हादसे में बिजली का  करंट लगने से ट्रक चालक 24 वर्षीय अब्दुल मजीद निवासी शपाकी तहसील हीरानगर की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक अब्दुल मजीद ट्रक नंबर जेके08ए/8898 में पराली भर कर हीरानगर से किल्थर गांव में किसी व्यक्ति के घर पर पहुंचाने जा रहा था।

ट्रक अभी आधे रास्ते में ही पहुंचा था कि ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों के संपर्क में आते ही वहां से निकली चिंगारी ने ट्रक को आग के गोले में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रक के भीतर बैठे तमाम लोग सुरक्षित नीचे उतर आए। चालक अब्दुल मजीद जब ट्रक से कुछ जरूरी दस्तावेज निकालने के लिए फिर से खिड़की खोलने लगा तो करंट लगने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

इस खबर से किल्थर गांव में अफरातरफी मच गई और बडी संख्या में ग्रामीण ट्रक में लगी आग को बुझाने के लिए पहुंचे लेकिन आग इतनी भंयकर थी कि बुझने का नाम ही नहीं ले रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान हीरानगर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मंगवा लिया गया। जिन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया लेकिन इस बीच ट्रक पूरी तरह से जल चुका था।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें