फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रात भर डिग्री कॉलेज में ईवीएम जमा करने के लिए मची रही आपाधापी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले के 701 मतदान केंद्रों में गत दिवस हुए मतदान के बाद कठुआ स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम को जमा करने का सिलसिला शनिवार दोपहर तक जारी रहा। गत दिवस हुए मतदान के बाद देर शाम से मतदान कर्मियों के आने का वहां सिलसिला शुरू हो गया था, जो पूरी रात जारी रहा। देर रात तो स्थिति ऐसी हो गई कि वहां कर्मचारियों को ईवीएम जमा करवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान एक 52 वर्षीय मतदानकर्मी आपाधापी में बेहोश हो गया। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाना पड़ा। बेहोश हुए कर्मचारी की पहचान रजिंदर सिंह पुत्र मस्त राम निवासी बिलावर के रूप में हुई है। उसकी जीएमसी कठुआ में मिले उपचार के बाद अब स्थिति बेहतर बताई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम के बाद जिले के सभी मतदान केंद्रों से जैसे ही ईवीएम के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो शहर के कॉलेज रोड पर वाहनों की कतार लगी रही। वहीं राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में देर रात तक मतदान कर्मियों का जमावड़ा बढ़ने लगा। इससे वहां सभी जांच पूरी करवाने के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करवाने के लिए लगने वाली समयावधि भी बढ़ने लगी और देखते ही देखते परिसर में हजारों की संख्या में मतदान कर्मी जमा हो गए। जो सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ईवीएम जमा करवाने के बाद ही अपनी ड्यूटी से मुक्त हो पाए। कॉलेज परिसर में यह प्रक्रिया रात भर जारी रही।

बता दें कि जिले के 701 मतदान केंद्रों में चुनावी प्रक्रिया की सफलता के लिए प्रशासन की ओर से करीब साढ़े तीन हजार कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। इनमें बहुतायत पोलिंग पार्टियां रात तक वापस आ चुकी थीं। इस दौरान इन पोलिंग पार्टियों में पहले ईवीएम जमा करवाने की होड़ रात भर चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें