फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता प्रभावी बनाने की कवायद

Tue, 28 Oct 2014 01:36 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी होते ही आदर्श आचार संहिता को प्रभावी बनाने की कवायद तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने निगरानी कमेटी के सदस्यों को दो टूक हिदायतें जारी कर दी हैं।
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का कोई भी मामला प्रकाश में आता है तो उसकी तत्काल रिपोर्टिंग करनी होगी। संबंधित अधिकारी नियम कायदों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

इसके अलावा चुनावी आयोजन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को लेकर समीक्षा भी की गई। जिला उपायुक्त और जिला चुनाव अधिकारी डा. शाहिद इकबाल चौधरी ने बैठक में कहा कि आदर्श आचार संहिता को कड़ाई के साथ प्रभावी बनाया जाए।
विज्ञापन


चुनावी आयोजन में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सिस्टमेटिक वोटर्स एजूकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन पर जोर दिया गया।

चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा करने के बाद समीक्षा की गई। सिविल प्रशासन और पुलिस विभाग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने पर जोर दिया गया।

उड़न दस्तों को कड़ी हिदायतें जारी करते हुए कहा गया कि तमाम टीमों को अपने कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक और तत्परता के साथ अंजाम देना होगा।

इस दौरान जिले के पर्वतीय इलाकों में स्थित बर्फबारी प्रभावित 23 मतदान केंद्रों तक हवाई मार्ग से पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें