फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 12वीं का परिणाम आया तो चमके होनहारों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू कश्मीर शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार शाम 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए। इनमें कठुआ जिले के विद्यार्थियाें ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। लिटिल ऐंजल्स स्कूल कठुआ के अनिरुद्ध ने साइंस स्ट्रीम में पांचवीं पोजीशन के साथ बाजी मारी। 98 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए अनिरुद्ध के घर पर शाम से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

परिणाम सामने आने के बाद परिवार के सदस्यों ने भी अनिरूद्ध का मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं। अनिरुद्ध ने बताया कि उनका सपना कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनने का है। तकनी में रुचि रखने की वजह से ही उन्होंने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग को चुना है। उधर, लिटिल ऐंजल्स स्कूल की संभाव्या सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ आर्ट्स विषय की मेरिट सूची में दसवां स्थान हासिल किया है। नगरी की रहने वाली संभाव्या ने बताया कि वह साइकॉलोजी में ऑनर्स करना चाहती हैं। उन्हें लोगों के व्यवहार और दिमाग को पढ़ना अच्छा लगता है। लिहाजा सायकॉलोजिस्ट बनने की तैयारी कर रही हैं। संभाव्या ने बताया कि वह परिवार के साथ कठुआ से बाहर हैं लेकिन जैसे ही नतीजे मिले तो उनके परिवार में खुशी का माहौल रहा। बधाई के लिए लगातार कॉल हो रहे हैं।
कठुआ के स्प्रिंग डेल्स स्कूल चनग्रां के दो विद्यार्थियों ने भी मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है।
किसान की बेटी और बरवाल निवासी वंशिका ने साइंस स्ट्रीम में सातवीं पोजीशन हासिल की है। इन दिनों कई परीक्षाओं की तैयारी कर रही वंशिका ने बताया कि उन्हें कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना है। वंशिका ने बताया कि मेरिट सूची में पता चलने के बाद परिवार के सदस्य बेहद खुश हैं। उन्हें गर्व है कि वह अपने परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरी हैं। 12वीं के परीक्षा परिणाम में वीर सावरकर हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली के छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल की पार्थवी पठानिया ने 96.4% अंक हासिल किए, वहीं चंपा देवी ने 94% और रितिका ठाकुर ने 91% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की। स्कूल प्रबंधन की ओर से होनहार विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गई
विज्ञापन


..............

पिता के सपनों को पूरा करना चाहती हैं कि त्वरिता

शहर के कृष्णा कॉलोनी की त्वरिता ने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। साइंस स्ट्रीम में 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ उन्होंने सातवीं पोजीशन हासिल की है। त्वरिता का लक्ष्य अपने पिता के सपने को पूरा करना है। उनके पिता समरिंद्र सिंह जंबाल जेकेएएस अधिकारी हैैं। त्वरिता के अनुसार उनके पिता ने यूपीएससी के लिए भरपूर मेहनत की और किन्हीं कारणों से वे अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए। हालांकि उन्होंने कठुआ के कई युवाओं को यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में भी मदद की लेकिन खुद जेकेएएस अधिकारी के रूप में ही संतोष करना पड़ा। त्वरिता ने बताया कि पिता की मेहनत और लगन को महसूस करने के बाद उनका लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनने का है, जिसके लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगी। स्प्रिंग डेल्स स्कूल की त्वरिता को स्कूल प्रबंधन की ओर से बधाई दी गई, वहीं देर शाम तक घर पर मिठाई खिलाने के लिए लोग और रिश्तेदार पहुंचते रहे।



........

स्कूल में मनाया गया जश्न, होनहारों को खिलाई मिठाई


जम्मू कश्मीर शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें आरएस गोल्डन हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट मोड़ के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल में विद्यार्थियों ने उत्कृष्टता को लेकर जश्न मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य जसबीर सिंह ने विद्यार्थियों को मुंह मीठा करवाते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि स्कूल के साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थी मुनीश मुंडियाल ने सातवीं पोजीशन हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। 488 अंकों के साथ उन्होंने 97.6% अंक हासिल किए हैं। इसके साथ-साथ भूमिका जसरोटिया ने 96.02%, शारदा पंगोत्रा ने 95%, शिवानी देवी ने 94.4%, नाजिया ने 92.5%, अलीशा जसरोटिया ने 89 फीसदी, बिस्मा इकरा ने 88.02%, सानिया चौधरी ने 87.4%, सुशील सिंह ने 86.4%, प्रणव सिंह ने 85.8 और तानिया शर्मा ने 85.8% अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल के 68 विद्यार्थियों में से 29 डिस्टिंक्शन हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें