फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो कारों की भिड़ंत में चार घायल, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगेट मोड़ के पास दो कारों के बीच हुई भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसमें दो महिलाएं, एक बच्चा और एक अन्य शामिल है। इनमें दो की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जम्मू रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को हुई इस घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने मदद से जीएमसी कठुआ में लाया गया गया, जहां गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय पिंकी देवी पत्नी नरेश सिंह निवासी नौ चक मढ़ीन और 50 वर्षीय भोली देवी पत्नी रमेश सिंह निवासी भेड़ बलोड को लगी गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है, जबकि 30 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी भेड़ बलोड और तीन वर्षीय हिमांग पुत्र नरेश सिंह निवासी नौ चक मढ़ीन का उपचार जीएमसी कठुआ में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें