नगरी। लिटल एंजेल स्कूल के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का संदेश देते हुए पेड़ लगाने व वातावरण को शुद्ध बनाने का आग्रह किया।
स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी प्लेवे विंग के बच्चों ने खुद को अलग-अलग भेष में बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने डेटॉल व कोलगेट ब्रश का रूप धारण कर अपने आप को स्वच्छ रखने का संदेश दिया, जबकि कुछ बच्चों ने अपने जीवन के लक्ष्य को प्रदर्शित करते हुए डॉक्टर, सैनिक व अन्य रूपों में अपनी पहचान बताई और लोकसेवा का संदेश दिया। कुछ बच्चों ने पर्यावरण को बचाने का संदेश देते हुए पेड़ का रूप धारण कर धरती मां को बचाने का प्रण लिया और अपने वातावरण को बचाने की शपथ ली। कार्यक्रम में एलकेजी कक्षा के सुमित ने प्रथम, जैविक को दूसरा व अग्नये ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि नर्सरी कक्षा की कनिका व तृषा ने प्रथम, वशिष्ट व हितांशी ने दूसरा और मायरा व हेजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा यूकेजी कक्षा के मोहम्मद हारून ने पहला, प्रांश शर्मा ने दूसरा व आरोही महाजन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
नोट:-फोटो सहित लगाएं