हीरानगर। राजबाग थाना के अंतर्गत बनियाडी इलाके में बुधवार शाम को गश्त के दौरान दो लोगों द्वारा पूछताछ के करने पर चौकी प्रभारी से धक्का मुक्की का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी केवल शर्मा टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो लोगों को पूछताछ के लिए रोका। जैसे ही दोनों से पूछताछ शुरू हुई, दोनों ने चौकी प्रभारी के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए। इसमें चौकी प्रभारी को कुछ चोटें भी आईं। चौकी प्रभारी के साथ गई टीम ने उन्हें उपजिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया और दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। मढीन चौकी प्रभारी ज्योति चौधरी ने बताया कि धारा 332, 353 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।