कठुआ। जिले के विभिन्न विद्यालयों के स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति सदस्यों के लिए एक अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आगाज हो गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन डाइट बसोहली के प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह ने किया।
उद्घाटन के बाद दिलीप कुमार सीनियर लेक्चरर और जगबीर सिंह लेक्चरर ने सत्र लिया। इसमें उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि किस प्रकार से स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन कैसे किया जाता है और इसके कार्य क्या हैं। इस मौके पर विभागाध्यक्ष रमन कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष सुदर्शन कुमार और डाइट संकाय संतुष्टि डोगरा भी मौजूद रही। संवाद