फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शिविर में 350 लोगों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आम लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता लाने और इसकी प्रारंभिक स्तर पर पहचान करने के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा दशमेश नगर सावन चक में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वर्ल्ड कैंसर केयर चेरीटेबल सोसायटी से आई चिकित्सकों की टीम ने शिविर में आए 350 लोगों की जांच की है।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित इस शिविर में आए लोगों को मेमोग्राफी, प्रोस्टेट, ब्लड और ओरल स्केनिंग जैसी सुविधाएं प्रदान की गई। इस दौरान टीम के सदस्यों से लोगों को कैंसर के प्रकार से परिचित कराते हुए बताया कि कैंसर जागरूकता ही सशक्तीकरण है। कैंसर का शीघ्र पता लगाना इस जागरूकता अभियान का मकसद है ताकि कैंसर को विकसित होने से पहले रोका जा सके।
हरमोहिंदर सिंह ने बताया कि एक दिन के इस शिविर में 44 लोग खुद से अपनी जांच करवाने के आगे आए हैं, जबकि इसके अलावा आई टीम ने 23 लोगों की मेमोग्राफी, 50 लोगों की स्केनिंग, 12 महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की जांच, 52 प्रोस्टेट जांच और 101 के ब्लड जांच के नमूने लिए हैं। इसकी रिपोर्ट 20 मार्च से आनी शुरू होगी। अगर कोई व्यक्ति इससे पीड़ित पाया जाता है तो उसे उपचार की सुविधा भी दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें