एनएसएस के शीतकालीन शिविर के दौरान स्वयंसेवी।
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाइयों के शीतकालीन विशेष शिविर का आयोजन जारी है। मंगलवार को स्वयंसेवियों ने लोगेट गांव में स्वच्छता अभियान से चलाते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताया।
जारी गतिविधियों के तहत आम लोगों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली गई। इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों के साथ स्वच्छता और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने वाले नारे लगाते हुए लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया गया। प्रतिभागियों ने रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने और अपने आसपास को साफ रखने में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। रैली के बाद गांव में स्थित मंदिर परिसर की सफाई की गई। इस दौरान लोगों को पौधे और कपड़े व जूट से बने बैग भी वितरित किए गए।