फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बारिश के कारण क्रिकेट मैच स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। मंगलवार की सुबह इलाके में हुई बारिश और ओलावृष्टि की वजह से भड्डू गांव के खेल मैदान में जारी भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

उपमंडल में मंगलवार की सुबह 7:00 से लेकर सुबह 9:00 तक बारिश का दौर जारी रहा। इसके कारण खेल मैदान गीला हो गया और मैदान में जलभराव होने से मंगलवार को खेले जाने वाले मैच को आयोजकों ने स्थगित कर दिया। आयोजक नितिन मस्की लालचंद और नमन खजूरिया ने बताया कि खेल मैदान गीला हो गया है। मौजूदा समय में मैदान खेलने लायक नहीं है। उन्होंने बताया कि मौसम साफ होने के बाद अब क्रिकेट प्रतियोगिता के अगले दौर के मैच खेले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें