फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सीबीएससी परीक्षा परिणाम आने के बाद मनाया उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सीबीएससी बोर्ड के परीक्षा परिणाम आने के बाद से शहर के विभिन्न स्कूलों में सफल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भी टाॅयनी स्कॉलर स्कूल और जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान टायनी स्कॉलर स्कूल में जहां ढोल की थाप पर थिरकते हुए विद्यार्थियों की सफलता का जश्न मनाया गया, वहीं जम्मू संस्कृति स्कूल में प्रधानाचार्य मिली सुम्बडिया ने विद्यार्थियों के साथ केक काटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन


टॉयनी स्कॉलर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल की चेयरपर्सन मनीषा गुप्ता ने बताया कि स्कूल ने इस साल 25वें वर्ष में प्रवेश किया है और स्कूल पिछले 10 वर्षों से लगातार 100 प्रतिशत परिणाम अर्जित करता आ रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों को ऐसे ही निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं स्कूल की प्रिंसिपल रीना खजूरिया ने बताया कि दसवीं कक्षा की दिव्यंका गुप्ता ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल को गौरवान्वित किया, जबकि 12वीं कक्षा की मेडिकल विषय की रिद्धिमा वालिया ने 94.5 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा की नवनीत कौर ने मेडिकल विषय में 88 प्रतिशत अंक और अनामिका शर्मा ने मेडिकल विषय में 85 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी तरह दसवीं कक्षा की दिव्यंका गुप्ता ने 97 प्रतिशत, हर्षित गुप्ता ने 94 प्रतिशत, दिव्यांशी गुप्ता ने 91 प्रतिशत, एकलव्य सिंह ने 90 प्रतिशत और प्रदीप शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें