फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हाईस्कूल चक दराब खां ने जीता कबड्डी का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ की ओर से जिले भर में जोन स्तरीय इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। मंगलवार को कठुआ जोन के मुकाबले बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल और स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में करवाए गए। इसमें लड़कियों की अंडर-14 आयु वर्ग की कबड्डी का मुकाबला हाईस्कूल चक दराब खां और आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट के बीच हुआ। इसमें हाईस्कूल चक दराब खां की टीम ने जीत अपने नाम की है, जबकि लड़कियों की अंडर-17 आयु वर्ग की कबड्डी का मुकाबला हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा और सेंट जेवियर्स कान्वेंट स्कूल के बीच हुआ। इसमें हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

वॉलीबाल गर्ल्स अंडर-17 का फाइनल होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल नगरी के नाम रहा, जिसने लिटिल एंजेल्स हायर सेकंडरी स्कूल कठुआ को मात दी है।
लड़कों का अंडर 14 शतरंज मुकाबला सेंट जेवियर कॉन्वेंट स्कूल के नाम रहा, जिसने आर्मी पब्लिक स्कूल को मात दी। इसी तरह अंडर-17 आयु वर्ग में फाइनल स्प्रिंग डेल्स स्कूल कठुआ के नाम रहा। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
जोनल फिजिकल ऑफिसर सुचित्रा मेहता और जोन कठुआ के फील्ड स्टाफ की देखरेख में आयोजित होने वालीप्रतियोगिता के तहत अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में शतरंज, रस्सी कूद, क्रिकेट, कबड्डी, खो खो इस गतिविधि में लगभग 790 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें