फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जंगलोट कठुआ में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जहां विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में रंग भरा। वहीं शैक्षणिक सत्र के दौरान विशेष प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


स्कूल के प्रधानाचार्य गुरनाम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एडीसी कठुआ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रंजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त मोहिंदर नाथ और ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ के शिक्षक रविंदर कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक बाद एक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य गुरनाम सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से हासिल की गई विशेष उपलब्धियों का जिक्र करते हुए शिक्षकों की ओर से विद्यालय में उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें