फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकचौबंद व्यवस्था के बीच जम्मू-कश्मीर 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बीते शुक्रवार से वोकेशनल विषयों के साथ शुरू हुई जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में अब नियमित विषयों की परीक्षा शुरू हो गई है। सोमवार को परीक्षा के लिए जिलेभर में बनाए गए सेंटरों पर हजारों की संख्या में आए विद्यार्थियों ने शिक्षा शास्त्र, भूगोल और संगीत विषय की परीक्षा दी। इस दौरान व्यवस्थाएं चाकचौबंद रहीं।
विज्ञापन

कोविड नियमों को ध्यान में रखकर आयोजित हो रही ऑफलाइन परीक्षा के कारण केंद्रों के बाहर 11 बजे शुरू होने वाली परीक्षा से एक घंटा पहले ही विद्यार्थी आना शुरू हो गए। यहां हर विद्यार्थी के प्रवेश पत्रों के साथ उनके मास्क की जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा के दौरान पूरी तरह से पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम देखने को मिले। इस दौरान फ्लाइंग स्क्वाड की टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षा संचालन के इंतजामों को देखा।
परीक्षा के संबंध में जम्मू-कश्मीर स्कूल एजूकेशन बोर्ड की सहायक सचिव मुधबाला संब्याल ने बताया कि कोरोना के बाद हो रही ऑफलाइन परीक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती जा रहीं हैं। परीक्षा के लिए बनाए गए 55 सेंटरों में 2258 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 31 परीक्षार्थी संगीत विषय के रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरी परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से कोई गड़बड़ी की जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने स्वयं भी तीन परीक्षा केंद्रों में जाकर वहां परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया है। नौ मई तक चलने वाली परीक्षा के दौरान पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए इसी तरह की व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें