फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डीवाईएसएसओ इलेवन ने पीएचई इलेवन को 69 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
एडमिन कप 2026 के तहत आयोजित किए गए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। एडमिन कप 2026 के अंतर्गत खेले गए रोमांचक मुकाबले में डीवाईएसएसओ इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीएचई इलेवन को 69 रन से पराजित कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान में खेले जाने वाले इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीवाईएसएसओ इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से चेतन शर्मा ने मात्र 44 गेंदों में 95 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कुलभूषण सिंह ने 25 गेंदों में तेजतर्रार 53 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

243 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएचई इलेवन ने मुकाबले में वापसी की कोशिश की लेकिन डीवाईएसएसओ इलेवन के गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के सामने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना सकी। इस प्रकार, डीवाईएसएसओ इलेवन ने यह मुकाबला 69 रन से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम के संतुलित प्रदर्शन ने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके लिए जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील कुमार ने पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें