कठुआ। सड़क हादसों में जान और माल के नुकसान को कम करने के ट्रैफिक पुलिस द्वारा जगह-जगह वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। रविवार को शीतलनगर में जिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर (डीटीआई) करतार नाथ ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने को प्रेरित किया।
उन्होंने यात्री वाहन चालकों को ओवरलोडिंग न करने की सलाह देते हुए तेज गति से वाहन चलाने से परहेज करने को कहा। वहीं, उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की। कहा कि आपकी जान बहुत कीमती है, लिहाजा वाहन चलाते समय कोई भी ऐसा काम करें जिसका परिणाम सुखद न हो। यातायात नियम लोगों की सुरक्षा के लिए ही बना गए हैं, लिहाजा इसका पालन करना हमारी जिम्मेदारी है।