फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नशा तस्कर की सात करोड़ की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीआईटी-एनडीपीएस के तहत की गई कार्रवाई, बुधवार को किया गया था गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने वार्ड 13 में ढोल बजाकर चस्पा किया नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। पीआईटी-एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार आरोपी नशा तस्कर हरपाल सिंह उर्फ बलोची की कुल सात करोड़ की अचल संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसमें आरोपी की शहर के वार्ड 13 में कुल 6 कनाल 18 मरला भूमि और एक आलीशान मकान को जब्त करने का नोटिस चस्पा किया गया है। पुलिस ने वार्ड में ढोल बजाकर उसकी संपत्ति को जब्त करने की घोषणा की है।

इस पूरी कार्रवाई को डीएसपी मुख्यालय रविंद्र सिंह की मौजूदगी में की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में यह सामने आया है कि उक्त संपत्ति को आरोपी ने नशे के कारोबार से अवैध तरीके से अर्जित की है। यह कार्रवाई एसएसपी मोहिता शर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी आशीष शर्मा द्वारा की गई। डीसी मुख्यालय रविंद्र सिंह ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के पास चक शेखा स्थित खसरा नंबर 362/60 में लगभग सात करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति है, जिसे कथित तौर पर मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित धन से खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी हरपाल सिंह को पुलिस ने गत बुधवार को गिरफ्तार कर जम्मू स्थित सेंटर जेल कोट भलवाल में बंद कर दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मामले वर्ष 2003, 2007, 2020 और 2025 में दर्ज किए गए थे, जबकि एक अन्य मामले में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें