फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आईआरपी 19वीं बटालियन के जवान की तबीयत बिगड़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आईआरपी 19वीं बटालियन चन्नग्रां में तैनात एक जवान की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान 58 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र शोरी लाल निवासी महानपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार, जवान छुट्टी पर अपने घर महानपुर गया हुआ था। जहां उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए पहले महानपुर ट्रॉमा अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। जीएमसी कठुआ पहुंचने पर डॉक्टरों ने सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें