फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर कनाल में डूबने से चालक की मौत

Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
मौके पर मौजूद चालकों की मदद से एसडीआरएफ की टीम ने उसके शव को बरामद कर लिया। पिछले दो दशक में कश्मीर कनाल दर्जनों जिंदगियों को लील चुकी है। नहर के किनारे चेतावनी बोर्ड भी लगा है, लेकिन छोटी से लापरवाही मौत की नींद में सुला देती है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही पचरकंडी बारामुला के रहने वाले ट्रक चालक गुलाम रसूल के साथ हुआ। दोपहर को नहाने के लिए नहर में उतरा गुलाम रसूल अचानक लापता हो गया। कुछ देर बाद आसपास खड़े लोगों को इसका आभास हुआ तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।

लखनपुर पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को नहर खंगालने में लगा दिया। इस दौरान नहर में पानी के बहाव को भी रोक दिया गया। दो घंटे बाद ट्रक चालक के शव को बरामद किया जा सका।
विज्ञापन


यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 60 से अधिक लोग इसी खूनी नहर में लापता हुए और आखिरकार उनकी मौत का समाचार ही मिला। दरअसल, लखनपुर में रोजाना सैकड़ों की तादाद में ट्रक पहुंचते हैं।

यहां चालकों के लिए उचित व्यवस्था न होने के चलते उन्हें नहाने के लिए नहर में उतरना पड़ता है। लखनपुर से सटी नहर के जिस किनारे से लोग नहाने के लिए उतरते हैं, वहां चेतावनी बोर्ड भी लगा है लेकिन सुविधाएं नहीं होने पर मजबूरी में इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें