फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कस्बे में 15 करोड़ से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

Tue, 15 Jul 2025 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब 14 हजार आबादी को होगा लाभ
विज्ञापन

- अगले 30 वर्षों तक की आबादी को ध्यान में रखकर की जाएगी व्यवस्था

हीरानगर। हीरानगर कस्बे में पेयजल व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत करीब 15 करोड़ की परियोजना का काम शुरू हो गया है। इसके तहत वार्ड नंबर एक और वार्ड नंबर सात में 7 हजार और 5 हजार गैलन प्रति घंटे क्षमता का डीप ड्रिल ट्यूबवेल का काम शुरू हो गया है।
योजना के तहत फिलहाल दो ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। इससे कस्बे की करीब 14 हजार आबादी को लाभ होगा। स्वच्छ पानी के साथ लोगों को नियमित रूप से पानी की सप्लाई की सुविधा भी मिलेगी। कस्बे में फिलहाल आम लोगों के लिए पानी की व्यवस्था नाकाफी है। योजना शुरू होने पर लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है और इसमें पानी की बर्बादी को रोकना भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

केंद्र सरकार की अमृत 2.0 योजना के तहत कस्बे में पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के लिए करीब 15 करोड़ खर्च होंगे। इसमें ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक बनाने और पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा। वार्ड नंबर एक के बाद वार्ड नंबर सात में रविवार को सात हजार गैलन प्रति घंटे का डीप ड्रिल ट्यूबवेल का काम शुरू करवाया गया। योजना के तहत आने वाले 30 वर्षों तक की आबादी को ध्यान में रखकर पेयजल व्यवस्था की जाएगी।
विजय शर्मा, विधायक हीरानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें