फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो ने निगला जहरीला पदार्थ, जीएमसी कठुआ में भर्ती

Tue, 15 Jul 2025 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अलग-अलग हुई घटनाओं में एक युवक और युवती ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पहली घटना बसोहली क्षेत्र के मारता नगरोटा की है जहां 24 वर्षीय युवक ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन ने उसे उपजिला अस्पताल बसोहली पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। युवक की पहचान करण कुमार पुत्र लेखराज निवासी मारता नगरोटा बसोहली के रूप में हुई है। दूसरी घटना शहर से सटे उतरी बारवाल की है जहां 24 वर्षीय युवती ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन ने उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें