फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से नहीं हुई पेयजल सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। उपमंडल बसोहली के कोट गांव के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बीते करीब चार दिनों से जल शक्ति विभाग की पाइप लाइनों से पेयजल की सप्लाई नहीं हुई है। जिसके चलते लोग पानी के लिए दर बदर भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

लोग ऊबड़-खाबड़ व पथरीले मार्गों से होते हुए कई किलोमीटर पैदल चलकर दूषित नालों व बावलियों से पानी भरकर ला रहे हैं। पाइप लाइनों में पानी की सप्लाई न होने के बाद कोट इलाके में कोई भी पानी का अन्य साधन नहीं है। इसलिए, लोग दूरदराज स्थानों पर जाकर पानी लाने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मवेशियों को पिलाने के लिए भी पानी नहीं है। जलशक्ति विभाग व सरकार घर-घर तक नल पहुंचाने के लाख दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर यह दावे खोखले सिद्ध हो रहे हैं। लिहाजा सरकार व जल शक्ति विभाग पेयजल से संबंधित समस्याओं को दूर करे। इस बारे में जब जल शक्ति विभाग के जेई से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें