कठुआ। जिले में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर सरकार के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जारी कार्रवाई में पुलिस ने 32 लोगों से 12 हजार छह सौ रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले। पुलिस का कहना है कि अगर लोग उनकी कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो उन्हें सरकार के नियमों का पालन करना ही होगा।