फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजल भटवाल में प्रदर्शन खत्म, पेयजल आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। भांजल भटवाल गांव में कई दिनों बाद पेयजल सप्लाई बहाल होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है। पिछले दो दिनों से स्थानीय लोग जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद लोगों ने जल शक्ति विभाग के वर्क सुपरवाइजर को अपने साथ ही धरने में बिठा लिया। बाद में जल शक्ति विभाग हरकत में आया और एईई फतेह मोहम्मद ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया। साथ ही इलाके में पेयजल सप्लाई भी बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

अधिकारी ने इलाके में एक स्थाई कर्मचारी को मौके पर ही तैनात किया। वहीं, दो अस्थायी कर्मियों को भी गांव में पेयजल सप्लाई सुचारू करने के लिए तैनात किया गया। बता दें कि इस मामले में लोगों ने मांग की थी कि जब तक इलाके में जल शक्ति विभाग कर्मचारियों को तैनात नहीं करेगा तब तक वह अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। कई दिनों बाद इलाके में पेयजल सप्लाई होने से लोगों को राहत मिली है। गौरतलब है कि इलाके के करीब एक हजार ग्रामीणों को पेयजल सप्लाई न मिलने के कारण कई किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें