फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चिंतपूर्णी, डुंगा और उदराल में पेयजल संकट

Tue, 20 May 2025 12:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग बोले- विभाग ने पुरानी पाइप उखाड़ने के बाद नहीं बिछाई नई पाइप लाइन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। चिंतपूर्णी, डुंगा और उदराल इलाके में पेयजल संकट गहराने से 800 से अधिक स्थानीय आबादी गंभीर समस्याओं का सामना कर रही है। लोगों ने विभाग से पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़ साल पहले लोक निर्माण विभाग ने चौगान से उदराल वाया चिंतपूर्णी सड़क निर्माण कार्य शुरू कर इलाके की पानी की पुरानी पाइपलाइन को उखाड़ दिया, लेकिन अब तक नई पाइपलाइन नहीं लगाई है। इससे लोग पेयजल के लिए संघर्ष कर रहे हैं। स्थानीय पूर्व पंच बिश्नो देवी ने बताया कि इलाके के आसपास कोई प्राकृतिक जल स्रोत नहीं होने से समस्या और भी गंभीर हो गई है। घरेलू महिलाओं को प्रतिदिन दो किलोमीटर दूर आली या छलां में जाकर पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग से पिछले एक महीने से इलाके में पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर की व्यवस्था करने की मांग की जा रही है। इस पर विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिससे स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ रही है। स्थानीय महिलाओं ने चिंतपूर्णी, डुंगा और उदराल में विभाग से हर तीसरे दिन टैंकर से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें