फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डॉ. जितेंद्र सिंह ने अगवाई में शहर में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रवाद के रंग में दिखे भाजपा कार्यकर्ता

Thu, 14 Aug 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। भाजपा की ओर से शहर में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसकी अगवाई केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की ओर से की गई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मोटरसाइकिल और गाड़ियों पर सवार होकर भारत माता के जयघोष लगाए।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह 11 बजे के बाद शहर के कालीबड़ी चौक से शुरू हुई यात्रा शहीद भगत सिंह पार्क में स्थापित भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव की प्रतिमा को पुष्पमाला पहनाकर संपन्न की गई। रैली संपन्न होने के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि चार साल पहले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर तिरंगा यात्रा का आयोजन करना शुरू किया गए था, जो हर साल जारी है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में जहां लोग हाथों में तिरंगा लेने से डरते थे आज वहां बड़ी संख्या में युवा घर-घर तिरंगा लगाकर बड़ी-बड़ी रैली निकाल रहे है। कठुआ हमेशा ही राष्ट्रवाद का केंद्र और भारतीय जनसंघ का प्रेरणास्रोत भी। जहां कि जनता ने हमेशा विपरीत परिस्थितियों में भी तिरंगे को थामे रखा है। डॉ. जितेंद्र ने कहा कठुआ की धरती से ही जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर का भारत के विलय की शुरूआत और अपना बलिदान भी इसी धरती पर दिया है। इस मौके पर भाजपा विधायक डॉ. भारत भूषण, विधायक राजीव जसरोटिया, भाजपा जिला अध्यक्ष उपदेश अंदोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें