फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ-उधमपुर में जितना विकास हुआ, उतना किसी लोस क्षेत्र में नहीं हुआ : डॉ. जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्रीय मंत्री ने 17 करोड़ की लागत से पलामोड़-बोड़ा सड़क का किया उद्घाटन, जनता दरबार में सुनी समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी पलामोड़-बोड़ा सड़क का उद्घाटन किया। 17 करोड़ की लागत से तैयार 14 किलोमीटर लंबी सड़क से दर्जन से ज्यादा गांवों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी।
शनिवार को उद्घाटन समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने जनता दरबार लगाकर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। स्थानीय लोगों ने डॉ. सिंह को इलाके की समस्याओं से अवगत करवाया। लोगों ने जन जीवन मिशन के तहत विधानसभा हलके में चल रही 80 परियोजनाओं की धीमी गति की बात केंद्रीय मंत्री के संज्ञान में लाई। इलाके मेें शेष सड़कों का जल्द निर्माण करने की मांग की गई। जवाब में डॉ. सिंह ने कहा कि जिस भी गांव में अभी तक सड़क नहीं बनी, वहां जल्द निर्माण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन सहित पीएमजीएसवाई और लोग निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द सूची बना कर उपलब्ध करवाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक राजीव जसरोटिया ने हलके में एक केंद्रीय विद्यालय की स्थापना करने की भी मांग की गई। इस पर डॉ. सिंह ने कहा कि जब भी सरकार की ओर से नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की जाएगी उसमें जसरोटा विधानसभा को ध्यान में रखा जाएगा। प्रधानमंत्री का जम्मू-कश्मीर के साथ विशेष लगाव है। जितना विकास पिछले दस सालों में जम्मू-कश्मीर का हुआ है, शायद ही अब तक किसी सरकार ने किया होगा। कठुआ-उधमपुर लोकसभा क्षेत्र में जितना विकास हुआ है उतना देश के किसी भी लोकसभा क्षेत्र में नहीं हुआ। इस मौके पर जिला विकास परिषद के अध्यक्ष, अतिरिक्त जिला उपायुक्त, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जनता दरबार में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें