फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसों में बुजुर्ग और युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दयालचक के पास पेश आया। यहां ऑटो की टक्कर लगने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार देर रात हुए हादसे के बाद उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान रामचंद्र पुत्र रामू निवासी दयालचक के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा हादसा शहर के मुखर्जी चौक में पेश आया। यहां मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान वंश कुमार पुत्र बचन लाल निवासी वार्ड नंबर 6 कठुआ के रूप में हुई है। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर जाने की इजाजत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें