फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बाल कलाकारों ने डोगरी भाषा में किया ताड़का वध का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। भड्डू में आयोजित रामलीला के दौरान बुधवार रात रामा नाटक क्लब की ओर से रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। इस दौरान हनुमान और रावण के बीच हुए संवाद के दृश्य ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामलीला में क्लब के बाल कलाकारों की ओर से डोगरी भाषा में ताड़का वध के दृश्य का मंचन भी किया गया, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय भाषा में प्रस्तुत इस प्रसंग को दर्शकों ने खूब सराहा। बाल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और शानदार अभिनय से यह दर्शाया कि नई पीढ़ी भी अपनी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों को धर्म, सत्य और अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जा रहा है।
रामा नाटक क्लब भड्डू की यह पहल क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें