दिवाली उत्सव के अवसर पर विभिन्न शिक्षा संस्थानों में हर्ष के साथ त्योहार मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने एक दूसरे को दिवाली की बधाई दी।
इस मौके पर स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तो कुछ स्कूलों ने रैली निकालकर प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया।
होली प्रेजेटेशन कांवेट स्कूल राजबाग ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण में रंगोली बनाकर प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश दिया।
स्कूल की प्रिंसिपल हिना भारती सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर साबित किया है कि युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उसे निखारने की जरूरत है।वहीं नव जागृति निकेतन स्कूल में भी रंगोली और संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में विद्यार्थियों ने दिवाली के महत्व और पर्व की मान्यता के बारे में बताया।