फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिला स्तरीय इंटर जोन खेल प्रतियोगिता 6 से

Sat, 03 May 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-14 और अंडर-17 आयुवर्ग में लड़के और लड़कियां दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

कठुआ। आगामी 6 मई से जिला स्तरीय इंटर जोन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अंडर-14 और अंडर-17 आयुवर्ग में लड़कों और लड़कियों के लिए आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने इसके लिए प्रतिभागियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
10 दिन तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता में जिले भर के 12 शिक्षा जोन से आने वाले करीब 3000 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए जिले के निचले हिस्से से आने वाले छह शिक्षा जोन कठुआ, लखनपुर, बरनोटी, सल्लन, मढ़ीन और हीरानगर की खेल गतिविधियों का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा, जबकि पहाड़ी क्षेत्र से आने वाले बिलावर, बसोहली, महानपुर, बनी, मल्हार और भड्डु जोन के मुकाबलों का आयोजन बिलावर के नाज खेल मैदान में करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग गतिविधि प्रभारी प्रवीण सिंह लखनपुरिया ने बताया कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर प्रदेश स्तर पर होने वाले मुकाबलों के लिए जारी गतिविधि कैलेंडर को देखते हुए जिला स्तर पर होने वाले मुकाबलों का आगाज हो चुका है। इसके प्रारंभिक चरण में जोन स्तरीय अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अब अंतर जोन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, रेसलिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज के मुकाबले होंगे, जबकि प्रतियोगिता के लिए क्रिकेट के ट्रायल हीरानगर के मिनी स्टेडियम में करवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें