महानपुर में मेधावी छात्रों को स्कूल प्रशासन की ओर से किया सम्मानित। संवाद
- फोटो : kathua
कठुआ। दसवीं और बारहवीं के वार्षिक परिणामों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ साथ उनके अभिभावकों को स्कूल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य तिलक राज अंदोत्रा ने इन परिणामों के लिए बच्चों की अथक मेहनत, अभिभावकों के साथ और स्टॉफ की लगन को भी उजागर किया। उन्होंने मेधावियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
स्कूल प्रशासन ने बताया कि बारहवीं कक्षा के परिणामों में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल महानपुर के कुल 99 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें से 89 उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल का पास प्रतिशत 89.89 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि 34 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन और 38 ने प्रथम श्रेणी हासिल की। वहीं 452 अंकों के साथ निरमनी सिंह ने स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा का परिणाम में कुल 60 परीक्षार्थी थे, जिनमें से 51 उत्तीर्ण हुए। स्कूल ने 6 डिस्टिंक्शन और 15 प्रथम श्रेणी भी हासिल की हैं। अनिल कुमार ने 88.2 प्रतिशत अंकों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। संवाद