कठुआ। शहर के वार्ड 2 स्थित निजी स्कूल से सटी गली में नगर परिषद द्वारा करवाए जाने वाले गली के निर्माण कार्य के दौरान विवाद हो गया। शुक्रवार को हुए इस विवाद में जहां एक पक्ष गली के होने वाले विस्तार का समर्थन करता दिया तो दूसरे पक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया।
विवाद की जानकारी मिलने के बाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी व तहसीलदार कठुआ विक्रम कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद गली की भूमि की पैमाइश करवाकर नगर परिषद को उक्त भूमि पर निर्माण के लिए निर्देश दिए।
तहसीलदार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद वह खुद आए हैं, इस दौरान पाया गया कि निर्माणाधीन गली के साथ सिंचाई के लिए एक छोटी कूहल भी थी। जिसकी सफाई करवाने के नगर परिषद को निर्देश दिए गए है। वहीं, वहां बाड़ लगाने वाले किसान को आसपास सफाई रखने के लिए कहा गया है, ताकि आने जाने वालों को परेशानी न हो।