फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापित शिविरों में जागरूकता कार्यक्रम

Wed, 15 Oct 2014 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों से विस्थापित हुए ग्रामीणों के लिए प्रशासन ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के मिशन हिफाजत के तहत विस्थापित शिविरों में लाए गए कुल 10 हजार ग्रामीणों को विशेष शिविर आयोजित कर सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मंगलवार को हायर सेकेंडरी स्कूल हीरानगर, आईटीआई हीरानगर, डिग्री कालेज हीरानगर और छन्न खतरेयां हाई स्कूल में चल रहे विस्थापित शिविरों में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर और रोजगार विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जन धन योजना, जम्मू कश्मीर सेल्फ इंप्लायमेंट स्कीम सहित अन्य योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

वहीं विभिन्न शिविरों में विस्थापितों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त जिला उपायुक्त प्रसन्ना रामास्वामी ने निरीक्षण किया।

अलग अलग शिविरों में पहुंचे एडीसी ने प्रशासनिक अमले को हिदायतें देते हुए कहा कि विस्थापित ग्रामीणों के लिए प्रस्तावित की गई सुविधाओं में कमी नहीं होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि सीमावर्ती इलाके के करीब 57 गांवों से लोग प्रभावित हुए हैं। दस हजार के करीब ग्रामीणों को अलग अलग शिविरों में ठहराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें