कठुआ। एडीसी विश्वजीत सिंह ने नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान जिले में नशे की लत और मादक पदार्थों के व्यापार को रोकने के उपायों पर चर्चा और समीक्षा की गई।
बैठक में नशे की लत से जुड़े मुद्दों, चिंताजनक क्षेत्रों की पहचान और नशे के हॉटस्पॉट पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने इस समस्या को रोकने के लिए उठाए कदमों की समीक्षा की।
एडीसी ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्ति की सफलता की कहानियों को साझा करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि ड्रग्स के व्यापार में लिप्त लोगों की पहचान की जाए। मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में एक व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने का कार्य सौंपा गया है। इस अवसर पर एसडीएम हिरानगर, एसीडी कठुआ, सीएमओ, सीईओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीएसपी मुख्यालय कठुआ, बीएसएफ और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद