इलाके की एक लाख से अधिक आबादी हो रही बिजली कटौती के कारण परेशान
बिलावर। गर्मी के मौसम का आगमन होते ही इलाके में बिजली कटौती की समस्या बढ़ने लगी है। कब बिजली रहेगी और कब गुल हो जाए इसका कोई पता नहीं। इलाके की एक लाख से अधिक आबादी को बिजली कटौती के कारण रोज परेशान होना पड़ रहा है।
ओम प्रकाश, बिशन दास, जोगिंदर कुमार और संजय कुमार ने बताया कि पिछले दो दिन से अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को परेशान करके रखा है। उन्होंने कहा कि बिजली के आने और जाने का कोई भी समय नहीं है पिछले लगातार दो दिन से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इसकी वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि शुक्रवार को दिनभर अघोषित बिजली कटौती का दौर जारी रहने से उन्हें परेशान होना पड़ा। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या के कारण बच्चे सही तरीके से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। इलाके में तापमान बढ़ते ही बिजली संकट गहराने लगा है। लोगों ने कहा कि वह बिजली के बिलों का बराबर भुगतान करते हैं। इसके बावजूद गर्मियों के शुरुआती दिनों में ही बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने निर्धारित शेड्यूल कट के तहत ही बिजली कटौती करने की मांग की है। संवाद