फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नगरी अस्पताल में डायलिसिस यूनिट तैयार, दो सप्ताह में शुरू होंगी सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन में पांच मरीजों को मिलेगी डायलिसिस सुविधा, जीएमसी कठुआ पर कम होगा दबाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। उप जिला अस्पताल नगरी-परोल में जल्द डायलिसिस सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। यूनिट शुरू होते ही क्षेत्र के किडनी रोगियों को डायलिसिस के लिए जीएमसी कठुआ या किसी निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस सुविधा का उद्घाटन अगले दो सप्ताह में नवनियुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा जम्मू डॉ. पूनम सेठी कर सकती हैं।

ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. क्यूम ने बताया कि डायलिसिस यूनिट के लिए आवश्यक मशीनें और अन्य उपकरण स्थापित किए जा चुके हैं। डायलिसिस यूनिट के लिए आवश्यक आरओ सिस्टम का सफल परीक्षण किया जा चुका है। अब सिर्फ पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो एक सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद, यूनिट का औपचारिक उद्घाटन कर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस यूनिट के लिए कम से कम 10 पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण देने की कोशिश की जा रही है, ताकि अगर कोई स्टाफ अवकाश या किसी भी आपातकालीन स्थिति में उपस्थित नहीं रहा तो डायलिसिस की सेवाएं प्रभावित न हों। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि प्रारंभिक चरण में प्रतिदिन तीन से पांच मरीजों को डायलिसिस सुविधा प्रदान की जाएगी, जिसका भविष्य में क्षमता का विस्तार भी किया जा सकता है। नगरी में डायलिसिस सुविधा शुरू होने से जीएमसी की डायलिसिस यूनिट पर मरीजों का दबाव कम होगा। इस सुविधा से नगरी, मढ़ीन और जिले से सटे पंजाब के गांव को डायलिसिस की सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें