फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलावर की बेटी आकांक्षा बनीं फ्लाइंग ऑफिसर, जिले में खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
वायुसेना में अधिकारी बनकर किया सपनों को साकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। बिलावर के कोहग की रहने वाली बेटी आकांक्षा ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

आकांक्षा के दादा वरयाम सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से बिलावर के रहने वाले हैं। वर्तमान में उनका परिवार जम्मू के सैनिक कॉलोनी में रहता है। उन्होंने बताया कि आकांक्षा ने कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने का सपना साकार किया। दादा ने बताया कि उसकी स्कूली शिक्षा कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल कंजवानी जम्मू से, स्नातक की डिग्री राजकीय महिला डिग्री कॉलेज गांधीनगर से हासिल की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आकांक्षा बचपन से ही देशसेवा का जज्बा रखती थीं और उनके बेटे संजीवन सिंह ने भी हमेशा से ही इस लक्ष्य को हासिल करने में पूरा सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि पोती आकांक्षा की सफलता युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। आकांक्षा के फ्लाइंग ऑफिसर बनने की खबर सामने आते ही बिलावर सहित जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी और दूरदराज इलाके की रहने वाली बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। आकांक्षा की यह उपलब्धि साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। भारतीय वायुसेना जैसे प्रतिष्ठित सैन्य संगठन में फ्लाइंग ऑफिसर बनना किसी भी युवा के लिए गौरव की बात है। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनकी उपलब्धि से युवा रक्षा सेवाओं में करिअर बनाने के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें