फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भक्तों ने की सुकराला माता की पूजा

Mon, 14 Jul 2025 12:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मलमाता सुकराला देवी के दर्शन करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्धालु। मंदिर के बाहर लगी
विज्ञापन
बिलावर। सुकराला देवी मंदिर में रविवार को भक्तों का तांता लगा रहा। इलाके के प्रमुख देवी मंदिर में रविवार सुबह 5 बजे जैसे ही माता रानी के मंदिर के कपाट खुले तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु महामाई के दर्शन करने के लिए मंदिर के बाहर कतार में लग गए।
विज्ञापन

सभी भक्तों ने विधि विधान से सुकराला माता की पूजा की। मंदिर में पहुंचने वाले भक्त पारंपरिक बाद यंत्रों की धुन पर देवी कीर्तन करते रहे। इस मौके पर मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कंजक पूजन किया और अपने मंगलमय भविष्य की कामना की। दिन भर सुकराला गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा और जय माता दी के जय घोष से आकाश मंडल गूंजता रहा। स्थानीय निवासी अंतरिक्ष, महेंद्र, सतीश और अमन ने बताया कि यूं तो हर दिन अलग-अलग इलाकों के लोग मलमाता सुकराला देवी के दर्शनों की अभिलाषा से सुकराला गांव पहुंचे लेकिन रविवार के दिन भक्तों की संख्या काफी अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें