फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु

Tue, 15 Jul 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर शिव दुर्गा मंदिर, सहार खड्ड शिव मंदिर सहित शहर के मंदिरों में बढ़ी रौनक
विज्ञापन

कठुआ । सावन महीने के पहले सोमवार को शहर के शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। लोगों की भीड़ अपेक्षाकृत कम रही लेकिन उत्साह भरपूर रहा।
शहर के कृष्णा कॉलोनी स्थित श्री महाकालेश्वर शिव दुर्गा मंदिर, सहार खड्ड स्थित शिव मंदिर सहित शहर के मंदिरों में भक्तों ने भोलेनाथ को जल अर्पित किया। सुबह से मंदिरों में रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदियोगी गौतम महाराज ने बताया कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। इस महीने शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से वर्ष भर के जलाभिषेक का फल मिलता है। भोलेनाथ कई प्रकार के कष्टों को दूर करते हैं। उन्होंने बताया कि वैदिक पंचाग के अनुसार सावन माह का आरंभ हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें